रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री ने हिस्सा लिया, रक्तदान को बताया सेवा का सर्वोत्तम रूप

WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री ने हिस्सा लिया, रक्तदान को बताया सेवा का सर्वोत्तम रूप


रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री ने हिस्सा लिया, रक्तदान को बताया सेवा का सर्वोत्तम रूप


रांची, 04 मई (हि.स.)। झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम रूप है। रांची स्थित गौशाला चौक परिसर में रविवार को आयोजित एक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आज सैकड़ों लोग आगे आकर रक्तदान कर रहे हैं, यह सराहनीय है।

शिविर का आयोजन वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड की ओर से किया गया था, जिसमें धनबाद, रांची, चाईबासा और सिमडेगा सहित कई जिलों से आए लगभग 100 चर्च सदस्यों ने रक्तदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभकारी है।

रक्तदान शिविर में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ बेला प्रसाद, झारखंड चर्च ऑफ गॉड के प्रमुख पास्टर अनुपम सुरिन, चर्च ऑफ गॉड रांची के पास्टर नरेंद्र कुजूर, चाईबासा के पास्टर संतोष विश्वकर्मा, सिमडेगा के पास्टर अनुरंजन कुल्लू, हटिया के पास्टर इंद्रा सुब्बा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772004 Articles

Share this story