झारखंड के अधिकांश जिलों में 19 और 20 को बारिश की सम्भावना

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के अधिकांश जिलों में 19 और 20 को बारिश की सम्भावना


रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के अधिकांश जिलों में 19 और 20 अप्रैल को बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी।

विभाग के अनुसार झारखंड के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष जिलों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है। जिन जिलों में बारिश नहीं होगी। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 18 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं गुरुवार को रांची में मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ जबकि शाम में मौसम सुहावना रहा।

रांची में तापमान 31.8, जमशेदपुर में 36.3, डालटेनगंज में 37.5 और बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story