सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान की तुलना किसी और कार्य से नहीं हो सकती : डीसी

WhatsApp Channel Join Now
सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान की तुलना किसी और कार्य से नहीं हो सकती : डीसी


सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान की तुलना किसी और कार्य से नहीं हो सकती : डीसी


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस

रामगढ़, 26 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी ऋतुराज,कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ विवेक सिंह एवं विंग कमांडर संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही अतिथियों ने शहीद जवानों को अमर जवान ज्योति पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर डीसी ऋतुराज ने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान की तुलना किसी और कार्य से नहीं हो सकती, इनकी शहादत के बदौलत ही आज भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक अपना सीना गौरव से ऊंचा करके रहता है। कार्यक्रम का अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री रंजन फौजी रामगढ़ जिला के पूर्व महासचिव राम टहल महतो ने भी संबोधित किया।

कलाकारों ने अपना प्रदर्शन किया

कार्यक्रम के दौरान ममता सिंह के नेतृत्व में आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया एनसीसी कैडेट्स ने मार्चिंग पास किया। जबकि,एसबीएम पब्लिक स्कूल भुरकुंडा के बच्चों ने भी काफी आकर्षक प्रस्तुति पेश किया। इसके अलावा इंडिविजुअल परफॉर्मेंस में भी अनेक कलाकारों ने अपना कल का प्रदर्शन किया। राहुल महतो पवन पॉप और लाइन पॉप ने व्यक्तिगत आकर्षक कला प्रस्तुत किया।

इन्हें अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर चतुर्भुज कश्यप,जीवन प्रजापति सेवा मेडल,वीर नारी सुनीता सिंह आदि को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरपी सिंह,विजय सिंह,उज्जवल महतो,अजय मिश्रा,रंजीत कुमार,अनिल कुमार,आनंद रावत,सरवन सिंह,अजय तिवारी, संतोष कुमार,राजेंद्र शर्मा,अखिलेश्वर सिंह,रविंद्र कुमार,राजेश कुमार,संजय शर्मा,गोपाल यादव,शिव शंकर यादव,त्रिभुवन प्रसाद,अजय प्रसाद कुशवाहा, शत्रुघ्न प्रसाद,लाल प्रसाद यादव,एसपी यादव,विवेक विश्वकर्मा,इंद्रनाथ महतो, तीर्थनाथ महतो,अनिल कुमार उरांव,चंद्रिका महतो,खिरोधर महतो,संजय कुमार शर्मा,राजेंद्र राणा,संतोष सिंह,सुशील कुमार शर्मा,महेंद्र महतो,मेघनाथ सिंह, आशीष कुमार दास,अरविंद सिंह,अजय सोनी,राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story