वैशारदी स्मृतिग्रंथ का राज्यपाल ने किया लोकार्पण
रांची, 20 अप्रैल( हि.स. )। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को, रांची में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्य शास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष और भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर आधारित शोध-आलेखों के संकलन वैशारदी का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के स्मृतिग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कृति के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह ग्रंथ शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
इस स्मृतिग्रंथ के संपादकमंडल में डॉ नमिता सिंह, डॉ कंजीव लोचन, डॉ शैलेश कुमार मिश्र, डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी और गौरीनन्दन द्विवेदी शामिल हैं, जिनके प्रयास से यह महत्वपूर्ण कृति तैयार हुई है।
वहीं इस कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो राजीव मनोहर सहित कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

