दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या


रामगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा डी पंचायत में एक युवती ने बीती रात अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार छह नंबर दोतल्ला निवासी विनोद रविदास की पुत्री रिंकी कुमारी(23)बीती रात अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह रिंकी को फंदे से झूलता देख आनन-फानन में उसे सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले आए। वहीं मामले की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि रात में घर के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। सुबह रिंकी के कमरे का दरवाजा खोलने पर उसे फंदे से झूलता पाया गया। परिजन किसी प्रकार के वाद-विवाद से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story