होली का त्योहार खुशियां और भाईचारे का देता है संदेश : रवि

WhatsApp Channel Join Now
होली का त्योहार खुशियां और भाईचारे का देता है संदेश : रवि


रामगढ़, 01 मार्च (हि.स.)। होली पर्व शांतिपूर्ण मानने को लेकर रविवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रवि रमेश ने किया, जबकि बैठक में रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में होली पर आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही समाज को जो तोड़ने में भ्रम फैलाते है।

वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही गई। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए सीओ रवि रमेश ने कहा कि रंगों का त्योहार खुशियों और भाईचारे का संदेश देता है। इसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। बैठक के बाद शांति समिति के सदस्यों और पदाधिकारी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

बैठक में सब इंस्पेक्टर मंजेश कुमार, दीपक रजक, राजेश मुंडा, एएसआई चंद्रशेखर पिंगवा के अलावा कमल बगड़िया, इंद्रपाल सिंह सैनी, बिमल बुधिया, वार्ड पार्षद जयंती देवी, ललिता देवी, सुषमा देवी, रणधीर गुप्ता, शंकर मिश्रा, धीरज राम सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story