नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर हाेगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

WhatsApp Channel Join Now
नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर हाेगी कड़ी कार्रवाई : डीसी


डीसी ने की नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति की बैठक

रामगढ़, 27 जुलाई (हि.स.)। जनपद के जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता व एसपी मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक के दौरान डीसी ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। अलग-अलग विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिए। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाने,नशे के व्यापार में लिप्त,असामाजिक तत्वों एवं युवाओं में बढ़ते नशे की आदत का संज्ञान लेने और इसके विरुद्ध जांच अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिए।

जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश

बैठक के दौरान डीसी ने रामगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे से बचाने को लेकर सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने, रोस्टर तैयार करने तथा रोस्टर के आधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

100 मीटर परिधि में नशीली पदार्थों के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश

बैठक के दौरान डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के 100 मीटर परिधि में नशीली पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story