रामगढ़ से सुनीता चौधरी, बड़कागांव से रोशन चौधरी आगे
Nov 23, 2024, 10:14 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 23 नवंबर (हि.स.)।रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामगढ़ विधानसभा से आज आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को दो राउंड की गिनती तक 15233 वोट मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी को 8213 वोट मिले हैं। जेएलकेएम उम्मीदवार पनेश्वर महतो को 984 वोट मिले हैं।
बड़का गांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को 10635 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद को 7554 वोट मिले हैं। जबकि वहां जेएलकेएम उम्मीदवार बालेश्वर कुमार को 4322 वोट मिले हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

