ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता : कमलेश

WhatsApp Channel Join Now
ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता : कमलेश


रांची, 1 अगस्त (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यद भर में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेल्ला प्रसाद ने लोहरदगा जिले के लोहरदगा पंचायत, भंडारा प्रखंड अंतर्गत बड़गाईं पंचायत एवं सन्हाई प्रखंड के तोरा पंचायत का दौरा किया।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने ग्राम पंचायत कमेटियों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कमेटी के कार्यों, संरचना और सक्रियता की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक स्थिति का आकलन किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हर मंडल अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम कमेटी का गठन सुनिश्चित हो और साथ ही बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति अनिवार्य रूप से हो।

उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ताकत बनेगा।

मौके पर सह प्रभारी सिरिबेल्लाा प्रसाद ने कहा कि

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। संगठन सृजन अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी पंचायतों में सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

निरीक्षण और समीक्षा के दौरान कई पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड पर्यवेक्षक उपस्थित थे। सभी ने संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में लोहरदगा जिला के पर्यवेक्षक डॉ राजेश गुप्ता, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता रियाज़ अंसारी जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, कार्यकारी अध्यक्ष शकील अंसारी, अजय शाहदेव सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story