विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और विधायक ने मुख्यमंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और विधायक ने मुख्यमंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि


विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और विधायक ने मुख्यमंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि


रांची, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम एवं पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने मुलाकात की।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759787 Articles

Share this story