गोला और बरलंगा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
गोला और बरलंगा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गोला और बरलंगा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गोला और बरलंगा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

रामगढ़, 19 मई (हि.स.)। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत मंगलवार को गोला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोला और बरलंगा थाना का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में थाना क्षेत्र की भौगोलिक परिदृश्य के संबंध में जानकारी ली। साथ ही थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बंटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट, कुर्की, सम्मन के निष्पादन, फिरारियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधिकर्मियों के भौतिक सत्यापन, थाना में लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित काण्डों के अनुसंधान एवं निष्पादन तथा ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story