स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सोनू ने जीता स्वर्ण और रजत पदक, बीएफसीएल ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सोनू ने जीता स्वर्ण और रजत पदक, बीएफसीएल ने किया सम्मानित


स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सोनू ने जीता स्वर्ण और रजत पदक, बीएफसीएल ने किया सम्मानित


रामगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर प्रोत्साहित निशानेबाज सोनू प्रताप सिंह ने 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उसने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया।

29 से 31 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सोनू ने अपने उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल, एकाग्रता और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।

सोनू की यह उपलब्धि झारखंड में उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाती है। उनकी सफलता में बीएफसीएल का भी योगदान है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग और अवसर प्रदान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बीएफसीएल ने सोनू प्रताप सिंह को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story