एसआईआर कोई सुधार नहीं, थोपा गया जुल्म : राकेश

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर कोई सुधार नहीं, थोपा गया जुल्म : राकेश


एसआईआर कोई सुधार नहीं, थोपा गया जुल्म : राकेश


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सुधार नहीं, बल्कि थोपा गया जुल्म बताया है। सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एसआईआर के नाम पर जिस तरह पूरे देश में अफ़रा-तफरी का माहौल है। इसके चलते देश भर के 16 बीएलओ की जान चली गई छह से अधिक बीएलओ तनाव में खुदकुशी करने को विविश हो गये।

सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी रैली का आयोजन करेगी। उन्‍होंने बताया कि इसे लेकर दो दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आहूत की गई है। इसमें झारखंड से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story