पलामू में महायज्ञ और कथा की निकली भव्य कलश यात्रा, देवकीनंदन ठाकुर हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
पलामू में महायज्ञ और कथा की निकली भव्य कलश यात्रा, देवकीनंदन ठाकुर हुए शामिल


पलामू, 21 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी बारालोटा में परशुराम सेना युवा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस धार्मिक आयोजन में चर्चित भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज शामिल हुए।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कोयल नदी तट तक निकाली गयी। यहां नदी का जल कलशों में भरकर पुनः स्थल पर पहुंच कर उसकी स्थापना की गयी। कलश यात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। 9 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डा पर उतरे। वहां उनका भव्य स्वागत युवा वाहिनी के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अर्जुन पांडे उर्फ गुरु पांडे, अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में परशुराम सेना युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

Share this story