भाजपा जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार बाबला, रामगढ़ में हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार बाबला, रामगढ़ में हुआ स्वागत


भाजपा जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार बाबला, रामगढ़ में हुआ स्वागत


रामगढ़, 09 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा कमेटी ने रामगढ़ जिले की कमान युवा पीढ़ी के हाथों में सौंपी है। जिला जिलाध्यक्ष के पद पर संजीव कुमार बाबला की गई। इस घोषणा के बाद रामगढ़ जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश पैदा हो गया। युवा पढ़ी के हाथों में पार्टी की कमान मिलने पर युवाओं ने नए जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

नए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला का शहर के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के युवा नेता नीरज प्रताप सिंह ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाइयां बांटकर खुशी का इज़हार किया गया। इस दौरान सुभाष चौक का वातावरण उत्साह और संगठनात्मक जोश से भर गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में संजीव कुमार बाबला ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत व अनुशासन से ही पार्टी निरंतर मजबूत होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना खटीक, पप्पू यादव, ॠद्धिराज, राकेश सिन्हा, रोहित कुमार सिंह, तरुण साहू, संजय अग्रवाल, रोहित सिंह, अनिल सोनी, सोनू शौर्य सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story