रोटरी चौक बना रामगढ़ का नया पहचान

WhatsApp Channel Join Now
रोटरी चौक बना रामगढ़ का नया पहचान


रामगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ शहर को आज एक नई पहचान और सुविधा मिली, जब रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा नव-निर्मित “रोटरी चौक” का भव्य उद्घाटन किया। यह चौक कुजू फोरलेन से रामगढ़ टाउन में प्रवेश करने वाले महत्वपूर्ण स्थल पर बनाया गया है, जो अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मार्गदर्शन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता एवं संदीप अग्रवाल ने किया। जबकि उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता के द्वारा संपन्न हुआ।

जनसुविधा और पहचान का संगम

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नम्रता ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा किया गया यह कार्य न केवल जनसुविधा बढ़ाने वाला है, बल्कि रोटरी के पब्लिक इमेज को भी मजबूत करता है। उन्होंने इस पहल को समाज के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कंफ्यूजन खत्म, रास्ता होगा आसान

रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने बताया कि फोरलेन से रामगढ़ टाउन की ओर जाने वाले लोगों को अक्सर रास्ते को लेकर भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए इस चौक का निर्माण किया गया, जिससे अब यात्रियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिल सकेगा।

लोगों की सुविधा सर्वोपरि

प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता ने कहा कि यह चौक पूरी तरह से आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और आने वाले समय में यह “रोटरी चौक” के नाम से प्रसिद्ध होगा।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर संस्था के सचिव रोहित पंसारी, हरीश चौधरी, विकास अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल गोयल, रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, तरुण अग्रवाल एवं निधि चौधरी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story