रोशन लाल चौधरी 10120 और सुनीता चौधरी 11521 वोट से आगे

WhatsApp Channel Join Now
रोशन लाल चौधरी 10120 और सुनीता चौधरी 11521 वोट से आगे


रामगढ़, 23 नवंबर (हि.स.)। बड़कागांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी 10120 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद को चार राउंड की मतगणना के बाद करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है‌।

यही हालात रामगढ़ विधानसभा में भी है। यहां आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी 11521 वोट से आगे चल रही है। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी बड़ा झटका लगा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story