गौ तस्करी के शक में पिकअप वैन में लगाई आग, कई हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
गौ तस्करी के शक में पिकअप वैन में लगाई आग, कई हिरासत में


गौ तस्करी के शक में पिकअप वैन में लगाई आग, कई हिरासत में


रांची, 20 सितंबर (हि.स.)। रांची के पिस्का मोड़ में रविवार तड़के गौ तस्करी के संदेह में लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ कर रही है। आग की सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची और वैन में लगी आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ओपी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story