नगर निगम चुनाव में उतरेगा सिटीजन फोरम, तैयारी तेज
रांची, 6 दिसंबर (हि.स.)। नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को रांची सिटीजन फोरम ने बैठक की। फाेरम की ओर से चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की घोषणा कर दी गई है। इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने स्पष्ट किया है कि फाेरम आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी 53 वार्डों से अपने उम्मीदवार उतारेगा। इसके लिए इच्छुक प्रत्याशी लगातार फोरम को अपना नाम उपलब्ध करा रहे हैं।
निराला ने कहा कि फोरम ने सभी वार्डों के दावेदारों का मूल्यांकन जारी रखा है। जल्द ही प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि फोरम का लक्ष्य है कि रांची को स्मार्ट, स्वच्छ और सुशासित शहर बनाने के लिए नागरिक आधारित नेतृत्व को मौका दिया जाए।
बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, सुशील शर्मा, शाहिद आलम, संतोष मृदुला, राजकुमार और अमरनाथ चौबे मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

