रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार


रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार


रांची, 13 मई ( हि.स.)। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार देर रात एक बस पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।

फायरिंग के बाद अपराधियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, तभी पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को दबोच लिया। हालांकि दो अन्य अपराधी फरार होने में कामयाब रहे।

बस चालक ने बताया कि बिना किसी कारण बाइक सवार तीन युवक बस के आगे पीछे लगातार घूम रहे थे। इसी बीच उनकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई। इतने पर ही एक अपराधी ने पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग कर दी। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी।

वहीं, दूसरी तरफ अरगोड़ा चौक के आसपास मौजूद पीसीआर और गस्ती दल को जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनाई दी, तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों अपराधी फरार होने लगे, लेकिन गस्ती टीम ने एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा भी मौके पर पहुंचे।

रांची पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। उसके साथ मौजूद अन्य दो अपराधियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी हासिल हुई है। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच की जा ही है। जांच के बाद पूरे मामले में जानकारी दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story