सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा रामगढ़ थाना, होगी सटीक निगरानी

WhatsApp Channel Join Now
सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा रामगढ़ थाना, होगी सटीक निगरानी


रामगढ़, 2 दिसंबर (हि.स.)। शहर में चौक-चौराहों और दुकानों के साथ-साथ थाना परिसर भी सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। इससे सुरक् की सटीक निगरानी हो पाएगी। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एसपी अजय कुमार की पहल‌ पर कई स्थानों पर बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बैंक परिसर के अंदर और बाहर भी कैमरे मुख्य मार्ग को फोकस कर लगाए गए हैं। आनेवाले दिनों सदर थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इसे लेकर मंगलवार को थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने एसपी को पत्र लिखा है। पत्र में थाना परिसर के अंदर और बाहर दोनों जगह पर हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगाने का आदेश देने का आग्रह किया गया है। पत्र में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने अक्तूबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश का भी हवाला दिया है। जिसमें थाना परिसर में आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया था।

थाना परिसर में 15 अलग-अलग एंगल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे थाना के अंदर और बाहर पूरी निगरानी रखी जा सकेगी। वहीं हाजत, मुंशी, सीसीटीएनएस और प्रभारी के चैंबर में भी कैमरा लगाने की योजना है। थाना के इंट्री प्वाइंट के अलावा सड़क को फोकस कर कैमरा लगाया जाएगा। ओपेन एरिया को भी कवर करने के लिए कई एंगल से कैमरे लगाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story