राज उरांव आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने

WhatsApp Channel Join Now
राज उरांव आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने


रांची, 5 दिसंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राज उरांव को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक विक्रांत भूरिया ने शुक्रवार को आधिकारिक पत्र जारी किया।

जारी पत्र में विक्रांत भूरिया ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को निर्देश दिया है कि वे राज उरांव को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा राज्य में संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने में मदद करें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज उरांव झारखंड आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष को अपनी सभी गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट देंगे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story