प्रधानाध्यापक का पेड़ से लटकता मिला शव,  जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानाध्यापक का पेड़ से लटकता मिला शव,  जांच में जुटी पुलिस


प्रधानाध्यापक का पेड़ से लटकता मिला शव,  जांच में जुटी पुलिस


दुमका, 11 जनवरी (हि.स.)। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़हलबिल के घने जंगल के बीच एक पेड़ से लटकते एक व्यक्ति के शव को बरामद किया गया। शव की पहचान गिधनी निवासी ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम (40)के रुप में हुई है। जंगल में शव मिलने की सूचना पर परिजन और उसकी पत्नी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। घटना की खबर मिलने पर नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहले पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद प्रशिक्षु एसपी, एसडीपीओ विजय कुमार महतो,नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार भी पहुंचे और सघन जांच पड़ताल शुरू की। मामले को पुलिस भी हत्या मानकर जांच पड़ताल करने में जुट गयी है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान पाए गए है। ब्रेंतियुस हेम्ब्रम का शव पेड़ से मफलर से लटका मिला है। उसके गले में भी कटे के निशान पाए गए है। मृतक ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम मसलिया प्रखंड के गोवासोल गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। वे मूलरुप से दुमका प्रखंड क्षेत्र के ही जाराडीह गांव के निवासी थे। वे बचपन से ही अपने मामा के घर गिधनी पहाड़ी में रहकर पढ़ाई-लिखाई की और टीचर की नौकरी प्राप्त की। मृतक गिधनी में एक किराए के मकान में रहते थे। वे गिधनी में ही अपना नया मकान भी बना रहे थे। उनकी एक बेटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story