खूंटा पूजन के साथ दुर्गोत्‍सव की तैयारियां हुईं शुरु

WhatsApp Channel Join Now
खूंटा पूजन के साथ दुर्गोत्‍सव की तैयारियां हुईं शुरु


रांची, 3 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची में भवानीपुर दुर्गा पूजा समिति डोरंडा की ओर से बुधवार को विधि-विधान से खूंटा पूजन किया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ हुआ। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बुधवार को दी।

अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कि अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। धार्मिक आयोजनों को लेकर समितियां सक्रिय हो गई हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा। पूजा समिति की ओर से भक्‍तों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि खूंटा पूजन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

खूंटा पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित वर्मा, समिति के मुख्य संरक्षक, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे, समिति के संरक्षक गौतम उपाध्याय, राहुल झा, अध्यक्ष रोहित वर्मा, त्रिवेणी ठाकुर, रणधीर सिन्हा, रूपेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story