बाबूलाल मरांडी ने कोषागार घोटाले की जांच में देरी पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
बाबूलाल मरांडी ने कोषागार घोटाले की जांच में देरी पर उठाए सवाल


बाबूलाल मरांडी ने कोषागार घोटाले की जांच में देरी पर उठाए सवाल


रांची, 23 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोषागार घोटाला मामले की जांच में देरी पर सवा उठाए हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के पांच दिन बाद भी वित्त विभाग ने संबंधित फाइलें सीआईडी को नहीं भेजी हैं, जो गंभीर सवाल खड़े करता है।

मरांडी ने आशंका जताई कि कहीं जानबूझकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सुनिश्चित करने की मांग की कि कोई भी अधिकारी जांच की दिशा को गुमराह न कर सके।

उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। यदि निष्पक्ष और गहन जांच हो, तो यह चारा घोटाला की तरह बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं को उजागर कर सकता है। इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज और फाइलें बिना देरी के जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके। यह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और सख्त जांच सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story