निशिकांत का बयान न्यायपालिका पर हमले जैसा : आलोक

WhatsApp Channel Join Now
निशिकांत का बयान न्यायपालिका पर हमले जैसा : आलोक


रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना पर की गई टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सांसद की टिप्‍पणी देश की न्यायपालिका और संविधान पर हमले की तरह है। उन्होंने कहा कि यह बयान लोकतंत्र को कमजोर करने और समाज में हिंसा, नफरत एवं बंटवारा फैलाने की साजिश लगती है।

दूबे ने रविवार काे कहा कि भाजपा के नेता बार-बार ऐसे भड़काऊ बयान देकर समाज में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह वही प्रवृत्ति है, जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी चेताया था कि भाजपा लगातार संवैधानिक संस्थाओं की नींव को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट जैसे सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story