नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

WhatsApp Channel Join Now
नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई


दुमका, 3 अक्टूबर (हि.स.)। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई शुक्रवार को की।

विसर्जन के दौरान गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक रूप से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्‍तों ने मां की प्रतिमा बैंड बाजे के साथ शहर में भ्रमण किया। प्रतिमा को लेकर श्रद्धालू प्रसिद्ध बड़ा बांध तालाब, पोखरा चौक, खुंटाबांध तालाब, बड़ा बांध रसिकपुर होते हुए विसर्जित किया। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व महिलाएं एक दूसरे को सिंदुर लगाकर मां भगवती का आशीष लिया।

इस अवसर पर पुरूष श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। शहर के विभिन्न जगहों के पूजा पंडालों से प्रशासन के गाइ्र्रडलाईन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया।

शहर के जिन पूजा पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन किया गया उनमें दुर्गास्थान, यज्ञ मैदान, चुहा बगान, राधा माधव मंदिर, बाबूपाड़ा, न्यू बाबूपाड़ा, कुमारपाड़ा, दुधानी, महुआडंगाल, रसिकपुर, शिवपहाड़, गांधी नगर, डंगालपाड़ा, कानू पाड़ा, केन्द्रीय कारा सहित अन्य का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story