शि‍ल्पी तिर्की ने किया शहीद शेख भिखारी स्टेडियम का उदघाटन

WhatsApp Channel Join Now
शि‍ल्पी तिर्की ने किया शहीद शेख भिखारी स्टेडियम का उदघाटन


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)।

मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने शनिवार को मांडर प्रखंड के हेशमी में बनेे शहीद शेख भिखारी स्टेडियम का उदघाटन किया।

कार्यक्रम में उन्‍होंने लाभुकों में किट का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब इरादा नेक हो, तो रास्ता खुद ब खुद बन जाता है। शेख भिखारी स्टेडियम का जीर्णोद्धार इसका ताजा उदाहरण है। मंत्री ने कहा कि कुछ माह पहले तक जिस स्टेडियम में आने से लोग कतराते थे उसी स्टेडियम के मैदान पर हर कोई देखना चाहता है।

मंत्री ने कहा कि नये साल में इस स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे इसकी पहचान में चार चांद लग जाएगा। मंत्री ने कहा कि हर दिन इस स्टेडियम में सैकडों युवा खिलाड़ी दौड़ने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए पहुंचते हैं।

तडके सुबह मैदान में युवाओं की उपस्थिति इस स्टेडियम की उपयोगिता को दर्शाता है। इसमें लड़कियों की संख्या भी होती है।

मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि यह मैदान सिर्फ खेलकूद के लिए ही नहीं युवाओं की बेहतर शिक्षा में भी मददगार साबित हो। इसके अलावे उन्होंंने जल्द ही यहां एक पुस्‍ताकालय की शुरुआत करने की बात भी कही।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे लोगों को सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति की तरह संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्‍होंने कहा कि युवा अपनी इच्छाशक्ति और जीवन में अनुशासन के दम पर सफलता हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, शमीम अख्तर, सरिता तिग्गा, रशीद, माधुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story