मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर में हुई महाकाल की पूजा, झूमे श्रद्धालु 

WhatsApp Channel Join Now
मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर में हुई महाकाल की पूजा, झूमे श्रद्धालु 


मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर में हुई महाकाल की पूजा, झूमे श्रद्धालु 


मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर में हुई महाकाल की पूजा, झूमे श्रद्धालु 


रामगढ़, 6 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नववर्ष के पहले सोमवार को रामगढ़ जिला वासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए महाकाल का पूजा किया गया। सोमवार को मेन रोड के सुभाष चौक के मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर परिसर में भगवान श्री महाकाल का भव्य दरबार सजाया गया। पुजारी संजयेंद्र गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुट्स को पूजा कराई। पूजन, रुद्राभिषेक के बाद महाआरती की गई। महा आयोजन में हज़ारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित होकर महाकाल की पूजा की एवं लोकसभा वासियो के सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव में रामगढ़ जिला के उपायुक्त चंदन कुमार ने महाकाल का आशीर्वाद ले लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर महाभण्डारा का शुभारंभ किया। आयोजन में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा काफी संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं गायकों के भजनों पर शिव भक्त झूमे। संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुट्स ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत महाकाल के साथ हो, और राष्ट्र, राज्य व रामगढ़ जिला की तरक्की और जिला वासियों की समृद्धि की कामना की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story