लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। रांची में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद तल्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रांची पुलिस ने गिरोह के दस अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया था। तल्हा उस गिरोह का सरगना है जिसने हाल के दिनों में रांची के कई पेट्रोल पंप सहित कई दूसरी जगह डैकती और लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि तल्हा गिरोह के दस अपराधियों को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन तल्हा फरार चल रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि तल्हा रांची छोड़ कर फरार होने की जुगत में लगा हुआ है। सटीक सूचना के आधार पर रांची के नेवरी इलाके से उस समय तल्हा को गिरफ्तार किया गया जब वो रांची से फरार होने की कोशिश में था।

पुलिस ने तल्हा गिरोह के 10 लोगों को 29 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रांची के डोरंडा में अपना मार्ट में लूट, पुंदाग में पेट्रोल पंप में डकैती, उसके बाद रांची के बीआईटी में दो पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे स्थित पेट्रोल पंप में डैकती के बाद ओरमांझी में एक दुकानदार को लूट के क्रम में चाकू मार कर इस गिरोह ने रांची में दहशत फैला दी थी।

इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी के सहयोग से काम करते हुए इन सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तल्हा ने पुंदाग पेट्रोल पंप, बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे गेल सीएनजी पंप पर लूटपाट, डोरंडा थाना क्षेत्र के एक दुकान में लूटपाट तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता होटल के पास के दुकान में लूटपाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की बात स्वीकार की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story