खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने जीते 22 स्वर्ण सहित 33 पदक

खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने जीते 22 स्वर्ण सहित 33 पदक


खूंटी, 22 नवंबर (हि.स.)। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में रांची के खेल गांव में आयोजित झारखंड राज्य ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

शीतल टोपनो, निराली गुड़िया, अंजली कुमारी, निखिल सिंह और आर्यन प्रमाणिक काता तथा कुमिते दोनों इवेंट में डबल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में एलिसा केरकेट्टा, स्मिता जोजो, मुकेश बोदरा, मुचिराय हस्सा, अंकित धान, प्रिंस लुगुन, चन्दन नाग, समीर भेंगरा, काशीनाथ मानकी, जयेश राज, आकृत सुरीन तथा अयमान असदक शामिल हैं। रजत पदक जीतने वालों में आदित्य राम, स्मिता, जोजो, माधुरी बोदरा, सुखराम नाग और कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में सुरभि सिंह, करण यादव, सत्यम ओहदार, सिमरन टोपनो, सोसन बोदरा, संजीव सांगा तथा सुभाष कुमार शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story