आठवीं झारखंड स्टेट रग्बी चैंपियनशिप संपन्न, खूंटी का रहा दबदबा
पश्चिमी सिंहभूम, 06 अप्रैल (हि.स.)। सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में आयोजित 8वीं झारखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर रग्बी चैंपियनशिप 2026 का सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया।
चैंपियनशिप में खूंटी जिले का दबदबा देखने को मिला। खूंटी ने सीनियर पुरुष, सीनियर महिला और जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर पुरुष वर्ग में खूंटी प्रथम, सरायकेला द्वितीय और बोकारो तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर महिला वर्ग में खूंटी प्रथम, पश्चिम सिंहभूम द्वितीय और पूर्वी सिंहभूम तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में खूंटी प्रथम, पश्चिम सिंहभूम द्वितीय और बोकारो तृतीय स्थान पर रहा।जूनियर बालिका वर्ग में दुमका प्रथम, खूंटी द्वितीय और सरायकेला तृतीय स्थान पर रहा।
समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच प्रदान करते हैं।
झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक ने कहा कि रग्बी खेल के विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता महत्वपूर्ण साबित होगी।कार्यक्रम का संचालन शीतल बागे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पश्चिम सिंहभूम के सचिव हेजाज नरेश हेस्सा ने किया।
इस अवसर पर जिला ओलिंपिक संघ के सचिव अजय नायक, जिला रग्बी संघ के करण कश्यप,फिरोज अंसारी,जेना बोदरा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक

