30 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई जेएसएससी की परीक्षा, डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
30 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई जेएसएससी की परीक्षा, डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण


30 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई जेएसएससी की परीक्षा, डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण


रामगढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को रामगढ़ जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी।

डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत एवं डीएफओ नीतीश कुमार के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

केंद्र अधीक्षकों से ली गई जानकारी

डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से परीक्षा संचालन से संबंधित जानकारी ली। आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता एवं कदाचार मुक्त वातावरण में कराया जाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story