झारखंड में न्यूनतम तापमान पहुंचा 13 डिग्री, अभी और गिरेगा पारा

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में न्यूनतम तापमान पहुंचा 13 डिग्री, अभी और गिरेगा पारा


झारखंड में न्यूनतम तापमान पहुंचा 13 डिग्री, अभी और गिरेगा पारा


रांची, 5 नवंबर (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में ठंड और

कनकनी में वृद्धि हो रही है। राज्य के खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी।

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा और इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा जबकि इसके दो-तीन दिनों बाद तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होगी। बाद में तापमान में फिर से दो-तीन डिग्री की कमी हो सकती है।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और मध्यम दर्जे की हवा चली।

रांची में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, जमशेदपुर में 31.1, डालटेनगंज में 31.6, बोकारो में 27.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story