एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने उत्तर प्रदेश रवाना हुई झारखंड की टीम
रांची, 6 दिसंबर (हि.स.)। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की 24 सदस्यीय झारखंड स्कूली कुश्ती टीम शनिवार को बलिया (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई।
यह टीम 69वीं एसजीएफआई (राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता) जो 8 से 12 दिसंबर 2025 तक बलिया में आयोजित होगी, इसमें टीम फ्री-स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में भाग लेगी।
झारखंड की टीम में 10 बालक और 10 बालिका पहलवानों के साथ 2 प्रशिक्षक और 2 टीम प्रबंधक शामिल हैं।
उल्लेखनीय है इस टीम का चयन खेलो झारखंड अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय एसजीएफआई विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था, जो 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेलगांव, होटवार में सम्पन्न हुई थी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से चयनित खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट, खेल किट देकर रांची से बलिया के लिए रवाना किया गया।
ये हैं बालक वर्ग में शामिल
कमलेश कुमार (45 किलो), ऋषि चौधरी
(48 किलो ), अंकुश कुमार (51 किलो), बिरेंद्र टुडू (55 किलो), त्रिदेव कुमार (60 किलो), सोनू कुमार (65 किलो), कुणाल कुमार (71 किलो), राजू यादव (80 किलो), आर्यन सिंह (92 किलो) व मनीष झा (110 किलो) शामिल हैं। बालकों के प्रशिक्षक राजीव रंजन और टीम प्रबंधक नवीन सिंह हैं।
बालिका वर्ग की खिलाडी
वहीं बालिका वर्ग से प्रियंका महतो (40 किलो), प्राची कुजुर (43 किलो), शालिनी कुमारी (46 किलो), रिचा कुजुर (49 किलो), सोनामुनि हेम्ब्राम (53 किलो), सिलंति पिंग्वा (57 किलो), सूर्यमुनी सिनकु (61 किलो ), सिमला पिंग्वा (65 किलो), सुमति मिंज (69 किलो) एवं तन्नु कुमारी (69 किलो ) प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बालिका टीम की प्रशिक्षक ईशा कुमारी और टीम प्रबंधक सुमन कुमारी हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य खेल कोषांग ने टीम को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

