देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड : अरुण सिंह

देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड : अरुण सिंह
WhatsApp Channel Join Now
देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड : अरुण सिंह


रांची, 16 मई (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड में तुष्टीकरण का खेल चल रहा है। संताल परगना मैं लैंड जिहाद चल रहा है। बांग्लादेशी आते हैं और आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं। शादी करने के बाद उनकी जमीन हड़पते हैं। जमीन हड़पने के बाद लड़की की हत्या कर देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है। लैंड जिहाद का सबसे बड़ा उदाहरण देश में झारखंड में देखने को मिल रहा है।

अरुण सिंह गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है। भ्रष्टाचार में मंत्री आलमगीर को गिरफ्तार किया गया है। पूरे देशवासियों ने देखा कि उनके सहयोगी और नौकर के पास 38 करोड़ रुपये मिले हैं तो कल्पना कीजिए कि उनके पास कितने सौ करोड़ होंगे। इसके बाद भी अभी तक आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है। तुष्टीकरण के कारण इनसे अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है, जो कठोर कार्रवाई राज्य सरकार को करनी चाहिए, वह अभी तक नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि ये वही आलमगीर आलम है, जिन्होंने कोविड के समय लाॅकडाउन में तब्लीग़ी जमात के लोगों को जमा करके कोविड के नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था।

सिंह ने कहा कि लैंड माफिया, सेंड माफिया, स्टोन माफिया, लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं। सरकार अनाप-शनाप पैसा इनसे ले रही है। इसी का नतीजा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अभी जेल में है। मंत्री जेल में है। दो दो आईएएस अधिकारी भी जेल में है। उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है। इसलिए झारखंड पीछे जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी, तब 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा की है कि सरकार आने के बाद यूसीसी को लागू करेंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन की ओर भी बढ़ेंगे। सीएए को पूरे देश में लागू करेंगे। गरीबों के लिए तीन करोड़ और मकान बनेगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। इन चार फेज में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्य में एनडीए गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है। इंडी गठबंधन के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story