दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता की नई कार्यकारिणी गठित, राजेश गुप्ता छोटू बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता की नई कार्यकारिणी गठित, राजेश गुप्ता छोटू बने अध्यक्ष


-दुर्गापूजा को सफल बनाने के लिए मुख्य सलाहकार समिति को मिली आयोजन की जिम्मेदारी

रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। युवा दस्ता रांची की बैठक रविवार को श्री दुर्गा मंदिर, बड़ा तालाब परिसर में अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा को सफल बनाने की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्य सलाहकार समिति को सौंपी गई।

बैठक में किशोर साहू, गोपाल पारीक, उपेंद्र रजक, महेश चंद्र लंकेश सिंह, प्रकाश चंद्र, मनीष साहू, अभय सिंह और संदीप रजक को मुख्य सलाहकार समिति में शामिल किया गया। समिति की उपस्थिति में युवा दस्ता की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया।

नई कार्यकारिणी में राजेश गुप्ता छोटू को अध्यक्ष, राहुल सिंहा चंकी को संरक्षक और पीयूष आनंद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। साहिल कुमार, टिंकू महतो, करण नायक, राजू सिंह और राकेश सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मंटू दुबे और राकेश सिंह महामंत्री बनाए गए।

सत्येंद्र पासवान, विकास राज और अरविंद जायसवाल को मंत्री, जबकि रवि पटवा, अमित केशरी और राजेश राम को सचिव नियुक्त किया गया। नवनीत पाण्डेय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से दुर्गापूजा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story