युवा दस्ता ने की छठ घाटों की सफाई अभियान की शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
युवा दस्ता ने की छठ घाटों की सफाई अभियान की शुरुआत


रांची,01 नवंबर (हि.स.)। युवा दस्ता

की ओर से रविवार को छठ महापर्व से पूर्व राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों की सफाई के लिए सफाई अभियान की शुरुआत की गई ।

अभियान की शुरुआत युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने मुख्य छठ घाट बड़ा तालाब से की।

मिश्रा ने युवा दस्ता के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से छठ महापर्व तक अलग - अलग छठ घाटो में सफाई करने की अपील की।

मिश्रा ने राजधानी के सभी लोगों से छठ घाट एवं तालाबों को साफ रखने की अपील की। मिश्रा ने पूजन सामग्री को निगम के बनाए गए विसर्जन स्थल में ही विसर्जन करने की अपील की ।

मिश्रा ने निगम प्रशासन से भी तालाबों और छठ घाट की नियमित सफाई करने की मांग की।

अभियान में राज किशोर प्रसाद, अशोक पुरोहित, गोपाल पारीक, मदन साहू , सुनील शर्मा, लंकेश सिंह, राहुल सिन्हा चंकी, अनिल तिवारी, राजीव सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story