सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बढ़हु सेमर टोला मोड़ के समीप की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार किसी काम से जा रहे थे, तभी बढ़हु सेमर टोला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, दुर्घटना में घायल अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पिठाेरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। घायल की पहचान अंशु बैठा आमटांड रातू का रहने वाला है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story