राज्यस्तरीय और 18वां जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राज्यस्तरीय और 18वां जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 18वीं जूनियर एवं यूथ राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड में किया गया।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 172 बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला बॉक्सर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सिंह और सचिव आनंद बिहारी दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तम सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।

बॉक्सिंग जैसे खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और साहस को बढ़ावा देते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। सचिव आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह एक अप्रैल 2026 को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर वरीय उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा (दीपू), कार्यकारी अध्यक्ष परमजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story