रांची के तिरिल लावेद में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
Sep 23, 2026, 18:54 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 23 सितंबर (हि.स.)। विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल लावेद में बुधवार को एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान पवन सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

