ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार


ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार


रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रशांत सिंह (27 ), पिता सूचित सिंह, निवासी गांधीनगर के रूप में हुई है।

सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि प्रशांत सिंह स्कूटी से मादक पदार्थ लेकर गांधी नगर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने डैम के मुख्य गेट के पास वाहन जांच शुरू की।

इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रशांत सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल मिला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गोंदा थाना कांड संख्या 124/26 दर्ज किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवक की स्कूटी भी जब्त कर ली है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गोंदा थाना में वर्ष 2021 और 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज होने का उल्लेख है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story