जेपीएससी 14 वीं परीक्षा के रिजल्ट में धांधली को लेकर युवा आजसू ने निकाला विरोध मार्च

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी 14 वीं परीक्षा के रिजल्ट में धांधली को लेकर युवा आजसू ने निकाला विरोध मार्च


रांची, 14 जुलाई (हि.स.)। युवा आजसू की ओर से जेपीएससी रिजल्ट में गड़बड़ी में विरोध में मंगलवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से जेपीएससी कार्यालय तक रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में निकाला गया। साथ ही आयोग की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर जम कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। वहीं कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर तिरंगा लहराने लगे और नारेबाजी भी की।

मौके पर युवा आजसू के नेताओं ने रिजल्टछ में विसंगतियों की जांच और परिणाम स्थगित करने जैसे मुख्य मांग के साथ बैकलॉग परीक्षाओं के परिणामों में विसंगतिया, परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की मांग की।

पार्टी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में रिजल्ट की स्वतंत्र जांच कर रोक लगाने, परीक्षा परिणाम को तत्काल स्थगित कर इसकी जांच सीबीआई या

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की गई।

साथ ही कहा गया कि परिणाम के बाद श्रेणीवार कट-ऑफ जारी हो और मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम 90 दिनों का समय दिया जाए।

इसके अलावा परिणाम पर आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर न होने के आरोपों पर आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर वायरल कम अंक वाले अभ्यर्थी की ओएमआर शीट का हवाला देते हुए, सभी संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रकों की फॉरेंसिक जांच की मांग की।

मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, रांची जिला उपाध्यक्ष अमित साहू, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक प्रताप सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत सिंह, युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, छात्र संघ के रांची महानगर अध्यक्ष अमन साहू सहित सैकड़ों अभ्यर्थी और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story