रांची में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित दोस्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रांची में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित दोस्त गिरफ्तार


रांची, 14 नवंबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ा टोली में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में तनवीर उर्फ बाबू नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में उसके दोस्त शाहरुख को शनिवार अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, तनवीर और शाहरुख शुक्रवार शाम से ही एक साथ थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों गढ़ा टोली स्थित एक होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर शाहरुख ने तनवीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं, वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपित शाहरुख की तलाश में छापेमारी शुरू की गई। शनिवार अहले सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था और इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी, पुलिस इन सभी पहलुओं पर आरोपित से पूछताछ कर रही है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story