ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत , एक घायल
लाेहरदगा, 30 मार्च (हि.स.)। लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना पुल के समीप टैक्टर पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा, जहां जांच के दाैरान चिकित्सकाें ने एक युवक को किया मृत घोषित कर दिया।
वही दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या (जे एच 01 सी एच 9818) के पलटने से ट्रैक्टर में गदरू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव एवं कल्हेपाट डीपा टोली निवासी राधे श्याम उरांव के 20 वर्षीय पुत्र प्रीतम उरांव सवार थे। घटना में अनुराग उरांव की मृत्यु हो गई और प्रतिमा उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जिसे पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत अनुराग उरांव को मृत घोषित किया जबकि प्रीतम उरांव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वही कल्हेपाट डीपा टोली निवासी प्रीतम उरांव वर्तमान में अपने नानी के घर मेढ़ो में रहता था।
मिली जानकारी के अनुसार वह ट्रैक्टर से मिट्टी लाने खेत जा रहा था। इसी दाैरान टैक्टर पलट गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा माैके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में दबे युवकों को जेसीबी बुला कर निकालवाया। इसके बाद निजी वाहन और पुलिस गाड़ी से इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर पुलिस के एसआई दयानंद सरस्वती, एएस आई श्री कांत दास, रविन्द्र भगत,राजकुमार बैठा सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

