युवक ने पिस्टल से खुदकुशी का किया प्रयास, गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
युवक ने पिस्टल से खुदकुशी का किया प्रयास, गंभीर


दुमका, 04 फ़रवरी (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के जिला स्कूल रोड निवासी लल्लू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र देव सिंह ने बुधवार की तड़के सुबह करीब चार बजे पिता के लाईसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। गोली लगने के बाद गोली आर-पार हो गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलजा के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में देव जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जान देने के प्रयास की वजह पिता की बीमारी बतायी जा रही है। पिता लल्लू सिंह पहले ठेकेदारी करते थे। अभी वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। तीन दिन पहले ही बंगलुरू से इलाज कराकर लौटे थे। उनकी स्थिति ऐसी है कि वह चलने फिरने लायक नहीं रहे हैं। दो बहनों के बाद सबसे छोटे बेटे देव से उनकी यह हालत देखे नहीं जा रही थी।

इंटर की पढ़ाई के बाद देव पिता की बीमारी की वजह से परेशान रहता था। बताया जाता है कि सुबह करीब 4 बजे पिता के लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार खुदकुशी करने का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर घरवाले कमरे की ओर भागे तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर जमीन में पड़ा था। घर वालों के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आए और देव को इलाज के लिए फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। जहां इलाज के क्रम में पता चला कि गोली आर-पार हो चुकी है। इधर पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story