युवक पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

WhatsApp Channel Join Now
युवक पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर


रामगढ़, 16 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के जीएम ऑफिस सिरका के पास विश्वजीत दास पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई अभिजीत कुमार दास ने आरोप लगाया कि विशाल गुप्ता सहित दो-तीन अन्य लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। मामले को लेकर को रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। बुधवार को रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के छापामारी शुरू कर दी हैं।

आवेदन के अनुसार अभिजीत को सूचना मिली कि जीएम ऑफिस सिरका के पास उनके भाई विश्वजीत दास के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही वे कार से घटनास्थल पहुंचे। आवेदन में आरोप है कि कार देखकर विशाल गुप्ता वहां से भाग गया। इसके बाद अभिजीत ने अपने भाई को खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। घायल विश्वजीत ने कथित तौर पर बताया कि विशाल गुप्ता और उसके साथियों ने बाइक की शॉकर रॉड और डंडे से हमला किया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया।

आवेदन में अभिजीत कुमार दास ने बताया है कि विशाल गुप्ता के खिलाफ इससे पूर्व भी रामगढ़ थाना में जानलेवा हमले से संबंधित मामला दर्ज है। उनका आरोप है कि उक्त मामले के बाद से उन पर और उनके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story