श्याम मन्दिर में भक्तिमय वातावरण में मना योगिनी एकादशी उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मन्दिर में भक्तिमय वातावरण में मना योगिनी एकादशी उत्सव


रांची, 10 जुलाई (हि.स.)। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में शुक्रवार को योगिनी एकादशी उत्सव शुक्रवार को अत्यन्त धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर रजनीगंधा, गुलाब, बेला, गैंदा और तुलसीदल की मालाओं से श्रृंगार किया गया।

साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार और बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।

वहीं रात्रि में श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित की गई।

इस अवसर पर श्री श्याम तुम्हारे कदमों में हम नज़र बिछाए बैठे हैं... और हारे का सहारा है बाबा श्याम हमारा... जैसे मधुर भजनों की लय पर भक्त श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा और केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।

इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गोपी किशन ढांढनीयां, ओम जोशी, रमेश सारस्वत, बालकिशन परमपुरिया, नितेश लाखोटिया, चन्द्र प्रकाश बगला, धीरज बंका, अभिषेक डालमिया, राजेश सारस्वत और विकाश पाडिया का विशेष सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story