झारखंड में पांच तक येलो अलर्ट, डाल्टनगंज सबसे गर्म और बोकारो सबसे ठंडा जिला

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में पांच तक येलो अलर्ट, डाल्टनगंज सबसे गर्म और बोकारो सबसे ठंडा जिला


रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के विभिन्न इलाकों में पांच अप्रैल तक गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रभावित जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। राज्य में बुधवार को सबसे अधिक गर्म डाल्टनगंज, जबकि सबसे ठंडा जिला बोकारो के रूप में दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, जबकि बोकारो में सबसे कम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में फिलहाल अत्यधिक गर्मी नहीं पड़ रही है। डाल्टनगंज में ही केवल सामान्य से एक डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जबकि अन्य जिलों में तापमान सामान्य से नीचे ही है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम है, जबकि सबसे अधिक अंतर बोकारो में है जहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 08 डिग्री कम है।

वहीं, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 21.4 डिग्री, बोकारो में 27.1 और 19.1 डिग्री, चाईबासा में 32.4 डिग्री और 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story