झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट


झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट


रांची, 06 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के विभिन्न जिलों में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 09 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 14.4 मिलीमीटर बारिश पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा में रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, रविवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि, दिनभर गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज का 33 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री, बोकारो का 33.2 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा का अधिकतम 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story